इब्राहीम के समय का ऊर नगर

बाईबिल मे निर्दिष्‍ट ऊर दक्षिण मिसुपुतामिया में स्थित है। 1922 में सर लियोनार्ड वूल्‍ले के इस पुरातन नगर की खुदाई से पहले, बाईबिल में इस नगर का उल्‍लेख संदेहवादियों का खंडण और आलोचन का वस्‍तु बना रहा। लेकिन वर्ष 1922 से 1934 के दौरान इस स्‍थान में किये गए खुदाई ने न केवल इस पुरातन नगर के अस्तित्‍व को सिद्ध कर दिया परन्‍तु उस समय के उन्‍नत सभ्‍यता को भी उजागर किए है। आज यह स्‍थान पुरातत्‍व सम्‍बन्‍धी मण्‍डल में टेल एल-मुकय्यर (Tell el-muqayyar) के नाम से जाना जाता है, जो इराक में पाया जाता है।

 



ऊर नगर के खंडहर

फारस की खाडी पर फरात नदी के मुख पर स्थित एक बन्‍दरगाह हाने के कारण, ऊर नगर उस समय विश्‍व का सबसे उन्‍नत और ऐश्‍वर्यपूर्ण नगर के रूप में उभरा। खुदाई मे दौरान पाये गए रत्‍न, आभूषण, शस्‍त्र (रत्‍नों से अलंकृत), मकान, मिनार, इत्‍यादी इस नगर के वैभव और समृद्धि की ओ इशारा करते है। पुरातत्‍वेत्‍ता जे ए थॉम्‍पसन के अनुसार इस नगर का शासन पद्धति जटिल और वाणिज्‍य रीती सुविक्‍सित था। यहा तक की रसीद, इकरारनामा इत्‍यादी उद्देश्‍यों के लिए लिखावट का उपयोग किया जाता था। इस नगर में नालियां, गली, दो मंजिले मकान जो दस से बीस कमरों के थे, पाए जाते थे। नगर को अन्‍य प्रसिद्ध नगरों से जोड़ने हेतु व्‍यापार मार्गों की व्‍यवस्‍था भी थी। इस नगर से कारवां और जहाजों की सहायता से ऊन, ताम्‍बे और कीमती पत्‍थर निर्यात किए जाते थे। शिक्षा शालाओं की व्‍यवस्‍था भी थी जिसमें पढ़ना लिखना, अंकगणित, भूगोलशास्‍त्र, और धर्मविज्ञान की शि‍क्षा दी जाती थी।

 



विराट मंदिर मिनार जिग्गुरट

इब्राहीम के समय ऊर में ऊरनम्‍मू (नवीन सुमेरी-अक्‍कादी साम्राज्‍य और ऊर के तीसरे राजकुल ऊर-3 का संस्‍थापक, ई.पू. 2135-2035 के लगभग) का राज्‍य चलता था। ऊरनम्‍मू ने विराट मंदिर मिनार जिग्गुरट को बनाया। यह मिनार संभवत: बाबुल के गुम्‍मट के प्रतिरूप था। इब्राहीम और उसके परिवार के ऊर से कूच करने के समय ऊर-3 अमोरियों के आक्रमण के कारण पतन की आर अग्रसर था। इसका पतन ई.पू. 2000 के लगभग हो गया। ऊर नगर के निवासी च न्‍द्र देवता नन्‍नर और उसकी पत्‍नी निन्‍गल के उपासक थे, जिनके लिए उनहोने दो मंदिर भी समर्पित किए। एक नन्‍नर के लिए और एक निन्‍गल के लिए। चनद्र देवता के ये विशाल मंदिर और जिग्गुरट अनेक तीर्थ यात्रियों को ऊर के तरफ आकषिर्त करते थे। इब्राहीम ऊर नगर को ई.पू. 20 80-2070 के बीच में छोड़ा था।


References
Archer, L. Gleason, A Survey of Old Testament (Chicago: Moody Press, 1994)
Harrison, R.K., Introduction to the Old Testament (Grand Rapids: William B Eerdmans, 1969)
Hill, A.E. & Walton, John H., A Survey of the Old Testament (Grand Rapids: Zondervan Publishing, 1991)
Lasor, W.S., Hubbard, D.A., & Bush, F.Wm, Old Testament Survey (Grand Rapids: William B Eerdmans, 1982)
Merrill, Eugene H, An Historical Survey of the Old Testament, 2nd edn. (Grand Rapids: Baker Book House, 1996)
Thompson, J.A., The Bible and Archaeology, 3rd edn. (Grand Rapids: William B. Eerdmans, 1982)
Unger, Merrill F., Unger's Bible Dictionary, 3rd edn. (Chicago: Moody Press, 1966)
Willmington, H.L, Old Testament Survey (Wheaton: Tyndale House Publishers, 1992).

© Domenic Marbaniang, 2000.

No comments :

Post a Comment